Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

TOP 50 GK QUESTIONS FOR UP SPECIAL

TOP 50 GK QUESTIONS FOR UP SPECIAL

इस पोस्ट में आपको उत्तर प्रदेश में होने वाली परिक्षिओं जैसे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती , UPPCL, UPSSSC , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती परीक्षा नजदीक है। इसके साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखाें युवा दिन-रात एक कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा किताबें, ऑनलाइन माॅक टेस्ट, स्पीड टेस्ट का भी सहारा ले रहे हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सामान्य ज्ञान की बेहद अहम भूमिका होती है। इसलिए हम आज आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें प्रश्न-उत्तर के फॉर्मेट में बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में कुल 50 सवाल और उनके उत्तर दिए जा रहे हैं। ये सवाल यूपीपीएससी समेत आने वाली की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में…

प्रश्न. राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन राज्य के किन जिलों में पाई जाती हैं?
उत्तर: मिर्जापुर और सोनभद्र

प्रश्न. राज्य में लखनऊ के समीप किस वन में लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी?
उत्तर: कुकरैल वन में

प्रश्न. राज्य का सबसे पुराना वन्य जीव विहार कौन-सा है?
उत्तर: चंद्रप्रभा

प्रश्न. उ.प्र. मे कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान है?
उत्तर: दुधवा (टाइगर रिजर्व)

प्रश्न. राज्य के चिडियाघरों की दखभाल कौन करता है?
उत्तर: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण


प्रश्न. राज्य में कुल कितने चिड़ियाघर हैं?
उत्तर: तीन

प्रश्न. राज्य के किन जिलों में तितली पार्क का निर्माण किया गया है?
उत्तर: लखनऊ और कानपुर

प्रश्न. राष्ट्रीय पक्षी मोर के सरंक्षण के लिए किस जिले में सरक्षण केंद्र की स्थापना की गई है?
उत्तर: मथुरा

प्रश्न. मगरमच्छ एवं घड़ियालों के लिए राज्य सरकार ने कौन-सी योजना चलाई है?
उत्तर: घड़ियाल प्रजनन एवं पुनर्वास योजना

प्रश्न. उत्तर प्रदेश के जनपद इटवा में बब्बर शेर प्रजनन केंद्र एवं लॉयन सफारी पार्क किस से अभिप्रेरित होकर विकसित किया गया है?
उत्तर: इंग्लैंड के लांगलीट सफारी से

प्रश्न. राज्य में लाल बहोशी पक्षी विहार किस जिले में है?
उत्तर: कन्नौज

प्रश्न. राज्य का सबसे छोटा पक्षी विहार किस जिले में है?
उत्तर: अलीगढ़

प्रश्न. राय बरेली में स्थापित पक्षी विहार का नाम क्या है?
उत्तर: समसपुर पक्षी विहार

प्रश्न. राज्य के प्रतापगढ़ में स्थापित पक्षी विहार का क्या नाम है?
उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर पक्षी विहार

प्रश्न. सांडी पक्षी विहार उत्तर प्रदेश के किस जिले में है?
उत्तर: हरदोई


प्रश्न. राज्य में मक्के का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में किया जाता है?
उत्तर: बहराइच

प्रश्न. उत्तर प्रदेश में चने का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तर: झांसी

प्रश्न. राज्य में जौ की प्रति हेक्टेयर खेती सर्वाधिक किस जिले में होती है?
उत्तर: एटा

प्रश्न. राज्य में वर्ष 2017-18 में भारत के समग्र खाद्यान उत्पादन का कितने प्रतिशत उत्पादन किया?
उत्तर: 18 प्रतिशत (लगभग)

प्रश्न. राज्य का चावल उत्पादन में देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: दूसरा


प्रश्न. गन्ना उत्पादन के मामले में राज्य का देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर: पहला

प्रश्न. राज्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण किस नकदी फसल का उत्पादन किया जाता है?
उत्तर: गन्ना

प्रश्न. राज्य के किस जिले में पुष्प इत्र बनाया जाता है?
उत्तर: कन्नौज

प्रश्न. संपूर्ण भारत में 9 आदर्श पुपोत्पादन केंद्रो में में से एक राज्य के किस जिले में स्थापित है?
उत्तर: लखनऊ में

प्रश्न. राज्य में अफीम की खेती किस जिले में की जाती है?
उत्तर: बाराबंकी


प्रश्न. आलू निर्यात जोन किस जिले में है?
उत्तर: आगरा

प्रश्न. वर्ष 2012 की पशु-जनगणना के आधार पर कुल पशु संख्या में राज्य का देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: प्रथम

प्रश्न. वर्ष 2012 की पशु-जनगणना के आधार पर राज्य में कुल गोवंशीय पशुओं की संख्या कितनी है?
उत्तर: 195.7 लाख

प्रश्न. देश में दुग्ध उत्पादन में राज्य का कौन-सा स्थान है?
उत्तर: पहला

प्रश्न. उत्तर प्रदेश वर्ष 2017-18 में कुल 1151.12 हजार टन मांस उत्पादन कर देश में मांस उत्पादन में किस स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर: पहले


प्रश्न. पशुओं के रोग निदान तथा बीमारियों की खोज लिए राज्य में केंद्रीय प्रयोगशाला किस जिले में खोली गई है?
उत्तर: लखनऊ

प्रश्न. राज्य की लखनऊ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की स्थापना किस वर्ष में की गई?
उत्तर: 1917

प्रश्न. राष्ट्रीय कृषि आयोग की संस्तुति के आधार पर कितने पशुओं पर एक पशु चिकित्सक की नियुक्ति की सलाह दी गई है?
उत्तर: 5,000 पशुओं पर

प्रश्न. राज्य में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता कितनी है?
उत्तर: 359 एमएल प्रतिदिन

प्रश्न. राज्य दुग्ध परिषद का गठन किस वर्ष किया गया?
उत्तर: 1976 में


प्रश्न. नवीनतम आंकाड़ों (2014-15) के आधर पर राज्य का कुल सिंचित क्षेत्र कितना है?
उत्तर: 210 लाख हेक्टेयर

प्रश्न. उ.प्र. की सर्वाधिक लंबी नहर कौन-सी है?
उत्तर: शारदा

प्रश्न. खारा जल विद्युत परियोजना किस शहर में है?
उत्तर: सहारनपुर

ये भी पढ़ें : Parliament Attack 2001: 18 साल पहले दहल गई थी देश की संसद, कैसा था वो दिन

प्रश्न. रामगंगा परियोजना उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में स्थित है?
उत्तर: बिजनौर जिले में

प्रश्न. राज्य में कांच बनाने के लिए योग्य बालू की प्राप्ति किन नदियों से की जाती है?
उत्तर: गंगा और यमुना नदियो से


प्रश्न. राज्य खनिज निगम की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 23 मार्च, 1974 में

प्रश्न. राज्य के किस क्षेत्र में यूरेनियम पाया जाता है?
उत्तर: ललितपुर

प्रश्न. इमारती पत्थर की प्राप्ति किन जिलों से होती है?
उत्तर: मिर्जापुर और चुनार

ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम ‘तिरंगा’, वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों के नाम

प्रश्न. उत्तर प्रदेश राज्य जीडीपी में खनन एवं उत्खनन का हिस्सा वर्ष 2017-18 में कितना प्रतिशत रहा?
उत्तर: 0.93 प्रतिशत

प्रश्न. उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर किसे माना जाता है?
उत्तर: कानपुर


प्रश्न . उ.प्र. में वन महोत्सव का आरंभ किस वर्ष हुआ?
उत्तर: 1952

प्रश्न. राज्य में कागज का मुख्य केंद्र किस जिले में है?
उत्तर: सहारनपुर

प्रश्न. राज्य का कौन सा जिला खेल के सामग्री के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: मेरठ

प्रश्न. प्रदेश के किस जिले में लकड़ी के खिलौने अत्यधिक बनाए जाते हैं?
उत्तर: सोनभद्र और वारणसी

प्रश्न. उत्तर प्रदेश के राजकीय चिन्ह पर किस जलीय जीव की आकृति है?
उत्तर: मछली

Related Posts

Leave a Comment