Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

SSC GD CONSTABLE 2019 CUT OFF STATE WISE

हेलो स्टूडेंट्स आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताने जा रहा हूँ  एसएससी जी डी (SSC GD CONSTABLE 2019) की कट ऑफ   के बारे में तो सबसे पहले हम इस परीक्षा से जुडी कुछ बातें जान लेते हैं।  तो मैं आपको बता दूँ की ये भर्ती लगभग हर दो वर्ष बाद होती हैं।  इसमें देश की सभी अर्द्ध सैनिक बलों में सिपाही की भर्ती होती हैं।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  58 हज़ार से अधिक पदों के लिए भर्ती निकली गई जिसकी (feb-mar 19) में लिखित परीक्षा संपन्न करवाई गई थी।  ये चरण  इस इस भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण  था।  लिखित परीक्षा होने के तुरंत बाद ही परिणाम की तिथि भी जारी कर दी गई।  इसका परिणाम 31 मई 2019 को जारी कर दिया जायेगा।  इस  से पहले बोर्ड द्वारा करवाई गई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई यदि इसमें किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वो अपनी आपत्ति दर्ज  करवा सकते हैं।   प्रक्रिया  के बाद सीधा परिणाम जारी कर दिया जायेगा  और जो अभ्यर्थी इस चरण में सफल होंगे उन्हें अगले चरण के लिए यानि फिजिकल के लिए बुलाया जायेगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थी जानना चाहतें हैं कि उनका चयन होगा या नहीं क्या उन्हें अगले चरण सफल घोषित किया जायेगा।  कितने अंक प्राप्त करने के बाद उनका चयन होना मुमकिन हैं।  तो  आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपके  सभी सवालों के जवाब देने वाला हूँ।

कट ऑफ बताने से पहले आपको परिणाम से जुडी कुछ और महत्वपूर्ण बातें बताना चाहूंगा।  आप सभी को पता है जब आपका परिणाम घोषित किया जायेगा तो इसमें समान्यनीकरण (Normalisation) किया जायेगा किया जायेगा।  इसका सीधा मतलब फ़िलहाल आपके जितने अंक आरहे हैं उनमे अभी बदलाव भी हो सकता है। 

इसलिए  जब तक आपका परिणाम जारी नहीं कर दिया जाता तब तक आपके अंक एक प्रकार से अनुमानित हैं।  इसलिए यदि आपके कुछ अंक कम भी आरहे हैं तब भी आपको अपने फिजिकल की तैयारी करते रहना हैं।  चलिए अब बात कर लेते हैं कट ऑफ की तो मैं यहाँ आपको राज्य के अनुसार कट ऑफ बता रहा हूँ। 

STATE GENERAL (MALE) OBC (MALE) SC (MALE) ST (MALE
HARYANA 72 70 69 65
RAJASTHAN 72 71 68 66
BIHAR 70 70 69 67
UTTAR PRADESH 71 70 67 65
MADHYA PRADESH 65 64 62 60
UTTARAKHAND 64 63 62 60
JHARKHAND 62 60 58 55
DELHI 65 64 62 60
WEST BENGAL 60 58 55 53

जिन राज्यों का नाम इस लिस्ट में नहीं है उनमें से अधिकतर की कट ऑफ बहुत ही काम जाती है। यानि केवल पासिंग मार्क्स आपको लेकर आने होते हैं।  इसलिए मैंने उन राज्यों को लिस्ट में शामिल नहीं किया है।  यदि फिर भी आप अपनी कट ऑफ जानना चाहते हैं  तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं.

कट ऑफ कम जाने के कारण – आप सभी को पता होगा कि इस भर्ती से पहले जो भर्ती होती थी उसमे पहले फिजिकल हुआ करता था और बाद में लिखित परीक्षा लेकिन इस बात पहले लिखित परीक्षा उसके बाद शारीरिक दक्षता होगी।  ये सबसे बड़ा कारण है कट ऑफ कम रहने का चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।  इस पहले हुई भर्ती में केवल एक बार कट लगा करती थी केवल चिकित्सीय परिक्षण के  लिए लेकिन इस बार दो बार कट ऑफ लगेगी।  पहले शारीरिक दक्षता के लिए और दूसरी चिकित्सीय परिक्षण के लिए।  पहले जब चिकित्सीय परिक्षण के लिए लिस्ट बनती थी तो केवल 1. 5 गुणा अभ्यर्थी को पास किया जाता था।  लेकिन इस बार पहले शारीरिक दक्षता के लिए लिस्ट बनाई जानी है इस कारण इस बार 10 गुणा अभ्यर्थियों को लिस्ट में शामिल किया जायेगा।  यानी पहली लिस्ट में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जायेगा।  ऐसे और भी बहुत से कारण जिनकी वजह से पहली लिस्ट की कट ऑफ कम होने की ज्यादा उम्मीद है।  हालाँकि अंतिम सूची में कट ऑफ ज्यादा हो सकती है।  उम्मीद करता हूँ दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी कमेंट करके अपना जवाब जरूर दे।  और अधिक जानकारी के लिए रेगुलर हमारी वेबसाइट को चेक करते रहे।  व् अन्य अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट www.ssc.nic.in पर विजिट करे।  जय हिन्द जय भारत

Related Posts

Leave a Comment