PM Kisan 22nd Installment 2026: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है। इस बार सरकार द्वारा ₹18,640 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी गई है ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
यह किस्त 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई। इस अवसर पर असम के गुवाहाटी स्थित ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, खानापारा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां से किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई।
किसानों को क्या लाभ मिलेगा
PM-Kisan योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। 22वीं किस्त के तहत भी किसानों को ₹2000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े खर्चों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता देना है ताकि उन्हें खेती के लिए अतिरिक्त कर्ज पर निर्भर न रहना पड़े।
किन किसानों को मिली 22वीं किस्त
सरकार द्वारा जारी की गई 22वीं किस्त का लाभ उन किसानों को मिला है जिनकी PM-Kisan योजना में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी है और e-KYC अपडेट है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं और सभी दस्तावेज सही हैं, उनके खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
यदि किसी किसान को यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो उन्हें अपने आधार लिंक बैंक खाते, e-KYC और पंजीकरण विवरण को जांचना चाहिए।
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
जिन किसानों ने PM-Kisan योजना में आवेदन किया हुआ है वे अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसान PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status सेक्शन में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
सरकार की यह योजना देश के किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे किसानों को समय-समय पर आर्थिक मदद मिल सके और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें सहूलियत हो।
Important Links
| PM Kisan 22nd Kisht Release Notification/ Notice | Notification |
| PM Kisan 22nd Installment Beneficiary Status | Beneficiary Status |
| PM Kisan Yojana Official Website | PM Kisan |




