Lado Lakshmi Yojana 2025: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025)- DDLLY” की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लॉन्च होगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। Haryana Lado Lakshmi Yojana Beneficiary List 2025 has been released.
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में एक बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसके अंतर्गत अब हर महीने 2100 रुपए की बजाय 1100 रुपए हर महीने व 12000 रुपए साल में एक बार इकठे दिए जायेंगे। जोकि कुल साल के 25200 रुपए बनते हैं.
हरियाणा सरकार ने आधिकारिक तौर पर “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana – DDLLY) 2025” को अधिसूचित कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2025 को जारी किया गया। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 मुख्य बिंदु
| आइटम | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (DDLLY) |
| राज्य | हरियाणा |
| लॉन्च तिथि | 25 सितंबर 2025 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती) |
| मासिक लाभ | सालाना ₹25200/- प्रति महिला (1100 रुपए हर महीने व 12000 रुपए साल में एक बार) |
| भुगतान शुरू | 1 नवंबर 2025 से |
| कुल लाभार्थी (फेज 1) | 20.97 लाख महिलाएं |
| आयु सीमा | 23 वर्ष और उससे अधिक |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित और अविवाहित दोनों |
| आय सीमा (फेज 1) | वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.40 लाख से कम |
| विस्तार योजना | आगे चलकर 3 लाख तक की आय वाले परिवार शामिल होंगे |
| निवास शर्त | अविवाहित महिला: 15 साल से हरियाणा निवासी, विवाहित महिला: पति 15 साल से हरियाणा निवासी |
| फैमिली कैप | कोई सीमा नहीं, परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ लेंगी |
| विशेष श्रेणी | कैंसर स्टेज 3–4, 54 रेयर बीमारियां, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग |
| ऑटो शिफ्ट 45 पर | अविवाहित महिला विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना में स्वतः शामिल |
| ऑटो शिफ्ट 60 पर | बुढ़ापा सम्मान भत्ता स्वतः मिलना शुरू |
| पारदर्शिता | पंचायतों और वार्डों में लाभार्थियों की सूची प्रकाशित होगी |
| अनुमानित बजट | लगभग ₹5000 करोड़ |
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 का दायरा और लाभार्थियों की संख्या
सरकार ने पहले चरण में इस योजना से 20.97 लाख महिलाओं को लाभार्थी के रूप में चुना है। इन महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। खबर के अनुसार, नूंह जिले में सबसे ज्यादा (1,28,932) लाभार्थी हैं, जबकि गुरुग्राम जिले में सबसे कम (51,939) महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। इससे स्पष्ट है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और पिछड़े जिलों की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऐप ट्रायल
सरकार ने इस योजना के लिए एक मोबाइल ऐप का ट्रायल शुरू कर दिया है। महिलाओं को इसी ऐप से पंजीकरण करना होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही संभावित लाभार्थियों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके साथ ही, गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है व एक समर्पित मोबाइल ऐप 25 सितंबर 2025 को जारी कर दी गयी है।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 की मुख्य विशेषताएं
- मासिक लाभ: ₹2100 प्रति पात्र महिला (सीधा DBT के जरिए PFMS सिस्टम से)
- लॉन्च तिथि: 25 सितंबर 2025
- लागू क्षेत्र: पूरे हरियाणा राज्य में
- भुगतान शुरू: नवंबर 2025 से
- आवेदन प्रक्रिया: केवल ऑनलाइन, लाड़ो लक्ष्मी ऐप (HARTRON द्वारा विकसित) के माध्यम से
- लाभार्थी संख्या (पहला चरण): लगभग 20.97 लाख महिलाएं
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 पात्रता मानदंड
- महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम होनी चाहिए (Family Information Data Repository – FIDR के अनुसार)।
- अविवाहित महिला या उसके पति (यदि महिला की शादी हरियाणा के बाहर हुई है) को कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।
- एक ही परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं, इस पर कोई सीमा नहीं होगी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 अपात्रता मानदंड
निम्न परिस्थितियों में महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी:
- यदि वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जैसे बुजुर्ग सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, आदि) की पात्र हैं।
- यदि वह आयकर दाता हैं।
- यदि वह सरकारी विभाग/स्थानीय निकाय में नियमित, अनुबंधित, पूर्णकालिक या अंशकालिक नौकरी करती हैं और परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है।
- यदि उन्हें पहले से किसी अन्य सरकारी या स्थानीय निकाय से वित्तीय सहायता मिल रही है।
हालांकि, कैंसर (स्टेज III और IV), रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं, यदि उन्हें अन्य पेंशन मिल रही है, तो भी वे इस योजना का अतिरिक्त लाभ ले सकेंगी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन केवल लाड़ो लक्ष्मी ऐप से किया जाएगा।
- महिला को आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार की जानकारी, निवास प्रमाण, आय प्रमाण, बैंक विवरण, बिजली कनेक्शन, वाहन स्वामित्व आदि की जानकारी देनी होगी।
- आवेदन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।
- CRID (Citizen Resource Information Department) 15 दिनों में आवेदन की पड़ताल करेगा।
- पात्र महिलाओं को SMS द्वारा सूचना भेजी जाएगी और वे ₹2100 या इससे कम राशि चुन सकती हैं।
- अंतिम पात्रता सूची हर महीने तैयार होगी और PFMS सिस्टम के जरिए सीधा बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।
लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान
- महिला को हर महीने लाइवनेस डिटेक्शन (चेहरे की पहचान) ऐप के जरिए करना होगा ताकि पेंशन जारी रहे।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी उम्र के अनुसार स्वतः दूसरी योजनाओं में स्थानांतरित हो जाएंगी, जैसे 60 वर्ष पर बुजुर्ग सम्मान भत्ता और 45 वर्ष पर विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना।
- यदि किसी महिला ने गलत जानकारी देकर लाभ लिया, तो राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूली जाएगी।
- लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी माह तक राशि दी जाएगी, उसके बाद भुगतान बंद कर दिया जाएगा।
Important Links
| Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Apply Online | Apply Portal |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Beneficiary Status | Check Status |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Beneficiary List | Beneficiary List |
| Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Gazette Notification | Notification |
| Lado Lakshmi Yojana Official Website | DDLLY |





