हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको एसएससी GD कांस्टेबल 2019 के परिणाम व् कट के बारे में सभी जरुरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आप सभी को पता होगा कि इस परीक्षा का परिणाम 31 मई को जारी होने की संभावित तिथि जारी की गई थी। लेकिन अभी बोर्ड की तरफ से इस परीक्षा की तिथि को निश्चित कर दिया गया है। अब आपका परिणाम 21 जून तक निश्चित जारी कर दिया जायेगा।
[quads id=2]
कट ऑफ को लेकर एक अफवाह फैलाई जा रही है कि इस बार जो अभ्यर्थी 25+ से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उनका चयन फिजिकल के लिए हो जायेगा। जो कि पूर्ण रूप असत्य है। इस बात का कोई आधार नहीं है। इसलिए आपको ऐसी बातों को महत्वता नहीं देनी है और अपने फिजिकल की तैयारी करते रहना है।
[quads id=5]
फिजिकल की तिथि लगभग तय हो चुकी आपको मैं पहले ही जानकारी दे चुका हूँ कि आपका फिजिकल जुलाई के माह में संभावित हैं। लेकिन अब इसकी तिथि भी लगभग तय मानी जा रहीं है इस भर्ती के लिए 22 जुलाई से आपके फिजिकल शुरू हो जायेंगे। इसलिए आपके परिणाम जारी होने के बाद आपको फिजिकल की तैयारी के लिए बहुत अधिक समय नहीं मिल पायेगा इसलिए आप फिजिकल के लिए अभी से अपनी जारी रखें।
सामान्यीकरण को लेकर भी बहुत ज्यादा बातें सामने आरही हैं तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि आपके सामान्यीकरण में अधिकतम 10 -12 मार्क्स बढ़ सकते हैं। इसलिए आप इसी के अनुसार आप अपनी तैयारी करें।
कट ऑफ बताने से पहले आपको परिणाम से जुडी कुछ और महत्वपूर्ण बातें बताना चाहूंगा। आप सभी को पता है जब आपका परिणाम घोषित किया जायेगा तो इसमें समान्यनीकरण (Normalisation) किया जायेगा किया जायेगा। इसका सीधा मतलब फ़िलहाल आपके जितने अंक आरहे हैं उनमे अभी बदलाव भी हो सकता है।
इसलिए जब तक आपका परिणाम जारी नहीं कर दिया जाता तब तक आपके अंक एक प्रकार से अनुमानित हैं। इसलिए यदि आपके कुछ अंक कम भी आरहे हैं तब भी आपको अपने फिजिकल की तैयारी करते रहना हैं। चलिए अब बात कर लेते हैं कट ऑफ की तो मैं यहाँ आपको राज्य के अनुसार कट ऑफ बता रहा हूँ।
[quads id=5]
STATE | GENERAL (MALE) | OBC (MALE) | SC (MALE) | ST (MALE |
HARYANA | 72 | 70 | 69 | 65 |
RAJASTHAN | 72 | 71 | 68 | 66 |
BIHAR | 70 | 70 | 69 | 67 |
UTTAR PRADESH | 71 | 70 | 67 | 65 |
MADHYA PRADESH | 65 | 64 | 62 | 60 |
UTTARAKHAND | 64 | 63 | 62 | 60 |
JHARKHAND | 62 | 60 | 58 | 55 |
DELHI | 65 | 64 | 62 | 60 |
WEST BENGAL | 60 | 58 | 55 | 53 |
जिन राज्यों का नाम इस लिस्ट में नहीं है उनमें से अधिकतर की कट ऑफ बहुत ही काम जाती है। यानि केवल पासिंग मार्क्स आपको लेकर आने होते हैं। इसलिए मैंने उन राज्यों को लिस्ट में शामिल नहीं किया है। यदि फिर भी आप अपनी कट ऑफ जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं.
कट ऑफ कम जाने के कारण – आप सभी को पता होगा कि इस भर्ती से पहले जो भर्ती होती थी उसमे पहले फिजिकल हुआ करता था और बाद में लिखित परीक्षा लेकिन इस बात पहले लिखित परीक्षा उसके बाद शारीरिक दक्षता होगी। ये सबसे बड़ा कारण है कट ऑफ कम रहने का चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। इस पहले हुई भर्ती में केवल एक बार कट लगा करती थी केवल चिकित्सीय परिक्षण के लिए लेकिन इस बार दो बार कट ऑफ लगेगी। पहले शारीरिक दक्षता के लिए और दूसरी चिकित्सीय परिक्षण के लिए। पहले जब चिकित्सीय परिक्षण के लिए लिस्ट बनती थी तो केवल 1. 5 गुणा अभ्यर्थी को पास किया जाता था। लेकिन इस बार पहले शारीरिक दक्षता के लिए लिस्ट बनाई जानी है इस कारण इस बार 10 गुणा अभ्यर्थियों को लिस्ट में शामिल किया जायेगा। यानी पहली लिस्ट में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जायेगा। ऐसे और भी बहुत से कारण जिनकी वजह से पहली लिस्ट की कट ऑफ कम होने की ज्यादा उम्मीद है। हालाँकि अंतिम सूची में कट ऑफ ज्यादा हो सकती है। उम्मीद करता हूँ दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी कमेंट करके अपना जवाब जरूर दे। और अधिक जानकारी के लिए रेगुलर हमारी वेबसाइट को चेक करते रहे। व् अन्य अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट www.ssc.nic.in पर विजिट करे। जय हिन्द जय भारत
[quads id=2]